मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं
रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व
पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री
साय ने शुक्रवार काे सोशल मीडिया एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व बहनों के मान-सम्मान और सुरक्षा तथा भाइयों के
सुदीर्घ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने
कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व परिवारों में स्नेह, समाज में
विश्वास और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि तथा खुशियों का संचार करे।















