वाइब में जासूस बने कुणाल खेमू, ट्रेलर जारी
अभिनेता
और निर्देशक कुणाल खेमू की आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'वाइब' का आधिकारिक
ट्रेलर रिलीज हो गया है। ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का
निर्देशन खुद कुणाल ने किया है। फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श
श्रीवास्तव, वंशिका धीर और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ अहम
भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ट्रेलर में कुणाल खेमू और स्पर्श
श्रीवास्तव दो ऐसे दोस्तों की भूमिका में दिख रहे हैं, जो अपनी लापरवाही के
चलते एक बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। हालात उन्हें जासूस बनने पर मजबूर
कर देते हैं। वहीं, प्रीति जिंटा एक सख्त कमांडिंग ऑफिसर के किरदार में
हैं, जो देश को संकट से बचाने के मिशन में दोनों को शामिल करती हैं।
नौसिखिए जासूसों की मजेदार हरकतें ट्रेलर में हास्य का तड़का लगाती हैं।
18 सितंबर को होगी रिलीज
फिल्म
में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी खास कैमियो भूमिका में नजर आएंगी।
एक्शन, कॉमेडी और जासूसी के मिश्रण से बनी 'वाइब' दर्शकों को मनोरंजन का
भरपूर पैकेज देने का दावा करती है। यह फिल्म 18 सितंबर को देशभर के
सिनेमाघरों में रिलीज होगी।















-1780694874595_v.webp)