पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,अपराधियों के पैर में लगी गोली
हजारीबाग, हजारीबाग जिला के गिद्दी थाना पुलिस और राहुल दुबे गुर्गे के बीच शनिवार की अहले सुबह मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस के जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को पैर में गोली लगी,
जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक
भागने में सफल रहा। घटना शनिवार के 3: 50 बजे सुबह की है।
घायल
अपराधियों की पहचान बादल कुमार एवं रोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई
है। इन घायलों को हजारीबाग शेख भिखारी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेज
दिया गया है।
पुलिस द्वारा दिए गए व्यक्ति के अनुसार 22 अगस्त को
2:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भरकुंडा की ओर से राहुल दुबे के कुछ गुर्गे
गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियारी और ट्रांसपोर्ट रोड के आस-पास बड़ी घटना
को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल से घूम रहे है।
उक्त सूचना का
सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना में उपलब्ध पुलिस पदाधिकारी,
उरीमारी थाना प्रभारी एवं शस्त्र बल के साथ प्रस्थान किया, तत्पश्चात
प्राप्त सूचना के आलोक में उक्त अपराधियों के विरुद्ध पुराना कांटा घर रोड
के आस पास सघन चेकिंग लगाया गया।
पुलिस चेकिंग के दौरान लगभग 3:50
बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति भुरकुंडा की तरफ से आते दिखाई दिए।
जिसे रुकने का इशारा किया तो, वह मोटरसाइकिल मोड़ कर भागने लगे। भागने के
क्रम में मोटरसाइकिल गिर गया और अपराधी जंगल की ओर भागने लगे। जंगल से ही
पुलिस को लक्षित करते हुए फायरिंग करने लगे।
पुलिस की तरफ से जवाबी
कार्रवाई में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायल बादल कुमार एवं मोहित कुमार
उर्फ़ पीटर को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया है।एक
अपराधी जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।
घटनास्थल से दो हथियार, गोली, खोखा, परचा एवं मोबाइल बरामद किया गया है आगे की करवाई की जा रही है।
छापेमारी
दल में मुख्य रूप से बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में गिद्दी
थाना प्रभारी इकबाल हुसैन, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह,
उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव सहित कई पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।













