निर्वाचन आयोग की कार्यशैली लोकतांत्रिक मूल्यों को कर रही कमजाेर : सुप्रियो
रांची, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारत निर्वाचन आयोग
की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उस पर निष्पक्षता से काम नहीं
करने का आरोप लगाया है।
भट्टाचार्य ने इस
प्रक्रिया को आम लोगों के लिए जटिल बताते हुए कहा कि दूर-दराज के इलाकों से
लोगों को ट्रिब्यूनल तक जाना पड़ रहा है,जो मताधिकार के साथ-साथ नागरिकता
पर भी सवाल खड़ा करता है। उन्होंने चुनाव आयोग के सोशल मीडिया हैंडल की
भाषा पर भी आपत्ति जताई और इसे एक राजनीतिक दल जैसा बताया। असम चुनाव को
लेकर उन्होंने दावा किया कि झामुमो के पक्ष में माहौल बन रहा है। उन्होंने
कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पार्टी ने कम समय में लोगों
को संगठित किया है। और कई सीटों पर मजबूत स्थिति में है।















