खूंटी,   कर्रा थाना के लोधमा गांव निवासी उज्जवल कुमार केशरी की पत्नी शालिनी केशरी ( 26) सोमवार रात में घर के पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शालिनी केशरी सोमवार को अपने पति के साथ खाना खाने सेक्टर टू धुर्वा रांची जाने की बात कह रहीं थीं।नहीं जाने पर पति-पत्नी में थोड़ी बहुत कहासुनी हुई। उसके बाद सोमवार रात को शालिनी केशरी अपने को कमरे अंदर बंद कर लिया और कमरे लगे पंखे पर दुपट्टा के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। 


मामले की जानकारी मिलने पर कर्रा थाना की पुलिस मंगलवार को शव को थाना ले गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।