अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत
इतिहास के पन्नों में २१ जूनः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस संकल्प का मसौदा प्रस्तुत किया गया।
27 सितम्बर 2014 को भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में विश्व समुदाय से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अपनाने अपील की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि: "योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है;
अन्य अहम घटनाक्रमः
1999 - कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।
2002 - यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
2004 - चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
2005 - डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
2008 - फ़िलिपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
जन्म
1987 - विनीता सोरेन - माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय आदिवासी युवती हैं।
1967 - यिंगलक शिनावात्रा - थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री।
1960 - एस. पी. सिंह बघेल - आगरा से भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1933 - मुद्राराक्षस - भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे।
1927 - बी. जी. वर्गीज - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार।
1912 - विष्णु प्रभाकर - प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार
1826 - लॉर्ड डफ़रिन - लॉर्ड रिपन के बाद भारत का वायसराय बनकर आया था।
निधन
2020 - जीत सिंह नेगी - उत्तराखंड के पहले लोकगायक थे।
2020 - राजिंदर गोयल - भारतीय क्रिकेटर थे।
1970 - सुकर्णो - इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
1940 - केशव बलिराम हेडगेवार - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व संगीत दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस














