अबुआ साथी पर मिली शिकायत पर तीन छात्रों को मिली छात्रवृति
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की पहल पर रांची जिला प्रशासन ने अबुआ साथी व्हाट्सएप सेवा के जरिए तीन छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान कराया। तीनों छात्रों संगम कुमार, राज कुमार और आस्था तिर्की ने
जिला प्रशासन की जन शिकायत निवारण प्रणाली अबुआ साथी व्हाट्सएप सेवा (9430328080) के जरिए छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत की थी।
इन शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार काे सभी छात्रों को उनकी बकाया छात्रवृत्ति राशि का भुगतान कराया।
छात्रवृत्ति राशि प्राप्त होने पर तीनों छात्रों ने रांची जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
छात्र संगम कुमार ने कहा कि छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने की चिंता हमें सता रही थी। अबुआ साथी व्हाट्सएप सेवा के माध्यम से हमारी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हुई।
इससे अब हम अपनी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक बाधा के जारी रख सकते हैं।
वहीं छात्रा आस्था तिर्की और राज कुमार ने भी जिला प्रशासन का आभार जताते और कहा कि अबुआ साथी सेवा ने हमारी आवाज को सुना और हमारी पढ़ाई को सुचारू रखने में मदद की।
उल्लेखनीय है कि रांची जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई अबुआ साथी व्हाट्सएप सेवा आम जनता, विशेषकर छात्रों और युवाओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है। यह सेवा न केवल शिकायतों को दर्ज करने का एक सरल और त्वरित माध्यम प्रदान करती है, बल्कि समस्याओं के समाधान में भी अभूतपूर्व गति लाती है।