पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
रांची/जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अर्जुन मुंडा और उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना जताई है। मां के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक का माहौल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने संदेश में लिखा: "झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बड़े भाई आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ का निधन जीवन की अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में श्री अर्जुन मुंडा जी एवं उनके समस्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।" मुख्यमंत्री के इस संदेश में अर्जुन मुंडा के प्रति व्यक्तिगत आत्मीयता और परिवार के दुख में सहभागी होने की भावना दिखाई दी। जानकारी के अनुसार, अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उनका इलाज जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक छा गया। परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर एक बजे घोड़ाबांधा स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सायरा मुंडा के निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। अर्जुन मुंडा झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और केंद्र सरकार में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। मां का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदना के साथ ही झारखंड के अनेक लोग अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति दुख की इस घड़ी में अपनी सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। दिवंगत सायरा मुंडा को विनम्र श्रद्धांजलि। मरांग बुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।सोशल मीडिया पर साझा किया शोक संदेश
टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था इलाज
आज होगा अंतिम संस्कार
राजनीतिक जगत में शोक की लहर














