सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
नोएडा, थाना बादलपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में दो
युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती
करवाया गया, जहां पर एक की मौत हो गई। थाना बादलपुर के प्रभारी
विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार की बीती रात को करीब एक बजे दो लोग
मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। धूम मानिकपुर गांव के पास अज्ञात वाहन
चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों की बाइक में टक्कर मार
दिया। इस घटना में सूरज चौहान (30), विशाल (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर इलाज के दौरान
सूरज चौहान की मौत हो गई, जबकि विशाल को गंभीर चोट आई है। उसका उपचार
अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच
शुरू कर दी हैं।















