राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं
गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के अपने आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि देश के प्रथम नागरिक के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन कठिन परिश्रम और लगन का अनोखा उदाहरण है। सरलता, सम्मानजनक नेतृत्व, सामाजिक न्याय के प्रति अडिग प्रतिबद्धता और समाज के वंचित-उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए उनका दिल से किया गया प्रयास करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करता आया है।
उनकी दूरदर्शी मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हमारा देश और अधिक प्रगति, समृद्धि और गौरव के शिखर पर पहुंचे। मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव गुरुजनों के चरणों में उनके लंबे, स्वस्थ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।















