रांची (RANCHI): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के जन्मदिन के अवसर पर देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अनेक नेताओं ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से विजय को जन्मदिन की बधाई एवं शभकामनाएं प्रेषित की। 


प्रधानमंत्री ने विजय के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहें और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते रहें। प्रधानमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की भी शुभकामना व्यक्त की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दी बधाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आने वाला वर्ष उनके लिए नई सफलताओं और खुशियों से परिपूर्ण हो और वे जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देते रहें। 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा एवं शक्ति प्रदान करें। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका यह विशेष दिन जीवन में नई उपलब्धियां और खुशियां लेकर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, समृद्ध और सफल जीवन की कामना की।

नेता राहुल गांधी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री विजय के उत्तम स्वास्थ्य और सभी प्रयासों में सफलता की शुभकामना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों में उनका समर्थन बना रहेगा। राहुल गांधी ने तमिलनाडु के विकास और प्रगति के लिए मुख्यमंत्री विजय की भूमिका की भी सराहना की।