‘बांग्लादेश की तरह भारत के युवाओं को भी भटकाने की हो रही कोशिश - भास्कर भट्टाचार्य
हुगली, पश्चिम बंगाल सरकार के पीएचई एवं श्रम विभाग के राज्य
मंत्री भास्कर भट्टाचार्य ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए
भारत विरोधी ताकतों और ‘डीप स्टेट’ को लेकर चिंता जताई। उन्होंने आरोप
लगाया कि जिस तरह बांग्लादेश में युवाओं को कथित तौर पर गलत दिशा में ले
जाया गया, उसी तरह भारत के युवाओं को भी भटकाने की कोशिश की जा रही है।
मंत्री
ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि देश को इस बात पर गंभीरता से विचार करना
होगा कि इस ‘कॉक्रोच पार्टी’ के पीछे क्या एजेंडा है। उन्होंने दावा किया
कि बाहरी देशों की भारत विरोधी ताकतें देश की युवा शक्ति को गलत दिशा में
ले जाने का प्रयास कर रही हैं।
भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि ऐसी
ताकतें भारत की बढ़ती शक्ति को रोकना चाहती हैं और इससे देश के युवा समाज
का भविष्य जुड़ा हुआ है। उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए दावा किया
कि वहां देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने के बाद अब कथित ‘डीप स्टेट’ की
नजर भारत की ओर है।
मंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि ऐसी कोशिशों को
सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने देश की युवा शक्ति और भारत के भविष्य
को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
हालांकि, अपने पोस्ट
में मंत्री ने ‘कॉक्रोच पार्टी’ और ‘डीप स्टेट’ से संबंधित अपने आरोपों के
समर्थन में कोई विस्तृत तथ्य या प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया है।














