गुवाहाटी,असम के मुख्यमंत्री ने आज पवित्र देव उठावन एकादशी पर लोगों को अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पवित्र देव उठावन एकादशी पर भगवान श्रीविष्णु के चरण-कमल की आराधना करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस विशेष आध्यात्मिक महत्व वाले पवित्र तिथि पर यह विश्वास प्रचलित है कि भगवान श्रीविष्णु चार महीने की योगनिद्रा के बाद जाग्रत होते हैं। इस दिन से चारमास की समाप्ति होती है और फिर शुभ और मंगल कार्यों की शुरुआत होती है। भगवान श्रीविष्णु की कृपा से सभी के जीवन में शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल आए, यही कामना की।

साथ ही उन्होंने, "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" का उद्घोष भी किया है।

झारखंड की ताज़ा खबरें