घर से देशी पाइपगन और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपित गिरफ्तार
मालदा, जिले के रतुआ इलाके में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए
एक घर से देशी पाइपगन और जिंदा कारतूस बरामद किया है। हथियार बरामदगी के
मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान
खुरशेद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात रतुआ-1
ब्लॉक के चांदमुनि क्षेत्र के रसुनगंज में यह अभियान चलाया गया। मिली
सूचना के आधार पर सामसी पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई अभिषेक भट्टाचार्य के
नेतृत्व में एएसआई वरुण देवनाथ और पुलिसकर्मियों की टीम ने रसुनगंज निवासी
खुरशेद के घर पर अचानक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस को घर से
लोहे की एक देसी पाइपगन और एक जिंदा कारतूस मिला। इसके बाद हथियार और
कारतूस को जब्त कर खुरशेद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ आर्म्स
एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रविवार को अदालत में पेश किया गया है। मामले की
जांच जारी है।















