कोलकाता,  पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महान वैज्ञानिक आचार्य जगदीश चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में स्वनामधन्य बंगाली वैज्ञानिक आचार्य जगदीश चंद्र बोस को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर बंगाली भाषा में लिखा, "स्वनामधन्य बांगाली वैज्ञानिक आचार्य जगदीश चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।"

उल्लेखनीय है कि आचार्य जगदीश चंद्र बोस का जन्म 30 नवंबर 1858 को तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी के मयमनसिंह में हुआ था। उनका निधन 23 नवंबर 1937 को हुआ था। वे भौतिकी, जीवविज्ञान और वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण अनुसंधानों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। रेडियो तरंगों और सूक्ष्म तरंगों पर उनके अग्रणी अनुसंधान ने विज्ञान की दुनिया में नई दिशा दी। उन्होंने यह भी प्रदर्शित किया कि पौधे बाहरी उत्तेजनाओं के प्रति प्रतिक्रिया करते हैं। इसके लिए उन्होंने क्रेस्कोग्राफ नामक विशेष उपकरण का आविष्कार किया था।

भारतीय विज्ञान के विकास में उनके योगदान को देखते हुए उन्होंने वर्ष 1917 में कोलकाता में बोस विज्ञान मंदिर (बोस इंस्टीट्यूट) की स्थापना की थी।