कोलकाता, सियालदह–रानाघाट एसी लोकल ट्रेन (31637/31638) का कांकिनाड़ा और जगद्दल स्टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर दिया गया अस्थायी ठहराव एक अगस्त 2026 से समाप्त कर दिया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा और यात्री मांग का आकलन करने के उद्देश्य से सिमुराली, हलीशहर, इच्छापुर, जगद्दल और कांकिनाड़ा समेत पांच स्टेशनों पर एसी लोकल के अस्थायी ठहराव शुरू किए गए थे।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, कांकिनाड़ा और जगद्दल स्टेशनों पर एसी ईएमयू में यात्रियों की संख्या बेहद कम पाई गई। ट्रेन की समयपालन क्षमता बनाए रखने और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परिचालन सुनिश्चित करने के लिए इन दोनों स्टेशनों पर ठहराव समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि, सिमुराली, हलीशहर और इच्छापुर स्टेशनों पर एसी लोकल का ठहराव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगली समीक्षा तक जारी रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले अद्यतन समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

बड़ी खबर

झारखंड की ताज़ा खबरें