कॉलेजों में प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी
रायपुर, छत्तीसगढ़ के शासकीय और निजी कॉलेजों में सत्र 2026-27
के लिए प्रवेश की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है। उच्च
शिक्षा विभाग ने छात्रहित में यह बड़ा फैसला लिया है ताकि ग्रामीण और
दूरस्थ क्षेत्रों के वंचित छात्रों का साल खराब न हो।
जिन शासकीय और निजी कॉलेजों में अभी सीटें खाली हैं, वहां विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे।
इससे पहले प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की समय सीमा 31 जुलाई और कुलपति की
अनुमति से प्रवेश की अंतिम तारीख 14 अगस्त निर्धारित थी। कई कॉलेजों में
सीटें खाली रहने और दूरदराज के विद्यार्थियों के समय पर आवेदन नहीं कर पाने
को देखते हुए सरकार ने तारीख बढ़ाने का फैसला किया है।
उच्च
शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने विद्यार्थियों से इस अतिरिक्त अवसर का लाभ
उठाने की अपील की है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने
के बाद शैक्षणिक कैलेंडर और सेमेस्टर परीक्षाएं तय समय पर संचालित की जा
सकें।












