बिरौल में महिला हत्याकांड का खुलासा, चोरी के दौरान हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
दरभंगा, जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव में 50 वर्षीय महिला चमेली देवी की हत्या के मामले का पुलिस ने दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ खुलासा किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी।
एसडीपीओ ने बताया कि 10 अक्टूबर की देर रात सहसराम गांव में महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ आईटी सेल सहित अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से पुलिस ने मामले की जांच की।















