भागलपुर के बाजारों में छठ पूजा की बढ़ी रौनक, सूप-नारियल की दुकानों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
पटना (PATNA): रेशमी शहर भागलपुर में लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। नहाय-खाय और खरना के साथ शुरू होने वाले इस चार दिवसीय अनुष्ठान को लेकर शहर के मुख्य बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है।
पिछले साल की तुलना में कीमतों को लेकर थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज
शहर के वेरायटी चौक, लोहिया पुल, सूजागंज और सुलतानगंज बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। इस वर्ष मुख्य पूजन सामग्रियों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन व्रतियों और श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। बाजार में दक्षिण भारत के केरल से आए पानी वाले नारियल और स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार बांस के सूप की सबसे ज्यादा मांग है।
वर्तमान में पूजन सामग्रियों की प्रमुख कीमतें इस प्रकार
बाजार समीक्षा के अनुसार वर्तमान में पूजन सामग्रियों की प्रमुख कीमतें इस प्रकार हैं। बांस का सूप 180 रूपये से 200 रूपये प्रति जोड़ा, डलिया / डाला (बांस की टोकरी) 200 रूपये से 250 रूपये प्रति पीस, केरल का नारियल 120 रूपये से 150 रूपये प्रति जोड़ा, हाजीपुर का केला 40 रूपये से 60 रूपये प्रति दर्जन और सिंघाड़ा और अन्य फल 60 रूपये से 80 रूपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
'लोकल फॉर वोकल' को बढ़ावा
लोहिया पुल के पास सूप-डलिया के विक्रेताओं ने बताया कि भागलपुर के स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए बांस के सूप की फिनिशिंग और बुनावट इतनी बेहतरीन होती है कि इसकी मांग बिहार के अन्य जिलों के साथ-साथ झारखंड के गोड्डा और दुमका जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी काफी रहती है। इस बार समय से पहले ही थोक आर्डर मिलने के कारण स्थानीय दुकानदारों ने पर्याप्त स्टॉक मंगाया था। इसके साथ ही, 'लोकल फॉर वोकल' को बढ़ावा देते हुए मंजूषा आर्ट से सजे विशेष पारंपरिक सूप भी इस बार खरीदारों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं।
शहर की मुख्य सड़कों पर शाम के वक्त लग रही भारी जाम















