झारखंड के नौ जिलों में 11 नवंबर को बारिश के आसार
रांची (RANCHI): झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के नौ जिलों में बुधवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश की संभावना को देखते हुए संबंधित जिलों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम का मिला-जुला प्रभाव देखने को मिल सकता है।
इन नौ जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए एक ट्रफ गुजर रहा है। इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से राज्य में मौसम बदलने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी इसके असर से कुछ इलाकों में बादल छाने और बारिश की स्थिति बन सकती है।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में तापमान में क्षेत्रवार अंतर दर्ज किया गया। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं लातेहार में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय कई इलाकों में ठंड का एहसास बना हुआ है।
राजधानी में मंगलवार को दोपहर में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा













-1794291664085_v.webp)