रुपये के लेनदेन को लेकर दो युवकों ने दोस्त को मारा चाकू, उपचार के दौरान मौत
नोएडा, थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रविवार शाम दोस्तों द्वारा रुपये के लेनदेन के विवाद को लेकर एक युवक की चाकू मारकर घायल करने के मामले मे सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है।
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि जनपद मैनपुरी के कछुपुरा समशेर गांव निवासी दीपक नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में रहता था। उनके मुताबिक दीपक ने अपने दोस्त अमन और पीयूष से कुछ रकम ली थी। इसी बात को लेकर दीपक का दोनों दोस्तों से विवाद चल रहा था। दीपक रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे चोटपुर में ज्ञान दीप स्कूल के पास खड़ा था।
इसी बीच दोनों दोस्त वहां पर पहुंचे। दीपक से कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों दोस्तों ने मिलकर दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से दीपक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से भाग खड़े हुए। परिजनों ने दीपक को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया,















