मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 को 319 असिस्टेंट प्रोफेसर को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
रांची, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 मई (सोमवार) को सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त 319 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
साथ ही महिला और बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए नियुक्त महिला पर्यवेक्षक के पदों पर नियुक्त 19 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र देंगे। इसे लेकर प्रोजेक्ट भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।
सहायक आचार्य के पदों पर जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है, उनमें 158 अभ्यर्थियों का चयन इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य और 161 का चयन स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पदों पर किया गया है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा पिछले वर्ष दिसंबर में ही की थी। इनकी जिला स्तर पर काउंसिलिंग के बाद नियुक्ति पत्र देने का निर्णय लिया गया।














