हुमा कुरैशी की महारानी 5 में दिखेगा बदले का नया अंदाज, टीजर रिलीज
रांची (RANCHI): अभिनेत्री हुमा कुरैशी की चर्चित वेब सीरीज 'महारानी' के पांचवें सीजन का आधिकारिक ऐलान हो गया है। सोनी लिव ने नए सीजन का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें हुमा एक बार फिर रानी भारती के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं। सीरीज के अब तक चार सीजन दर्शकों के सामने आ चुके हैं और सभी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। नए टीजर के साथ निर्माताओं ने इसकी रिलीज का समय भी घोषित कर दिया है।
बिहार से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में सत्ता संघर्ष की झलक
पुनीत प्रकाश ने किया निर्देशन
'महारानी 5' का निर्माण सुभाष कपूर ने किया है, जबकि पुनीत प्रकाश ने इसका निर्देशन किया है। सीरीज फरवरी 2027 में सोनी लिव पर रिलीज होगी। नए सीजन के टीजर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि रानी भारती की यह नई लड़ाई कहानी को किस मोड़ पर लेकर जाती है।















