इटानगर,  अरुणाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को सोशल मीडिया और कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही उन खबरों का कड़ा खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। भाजपा ने इन खबरों को "फर्जी खबर" बताते हुए चेतावनी दी कि केंद्रीय भाजपा से चर्चा के बाद गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा अध्यक्ष कालिंग मोयोंग ने रविवार काे इटानगर स्थित भाजपा कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इन खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है और उन्होंने जोर देकर कहा कि खांडू पूर्ण अधिकार और जिम्मेदारी के साथ मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करना जारी रखेंगे।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू के इस्तीफे की खबरें पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक हैं। हम इस तरह की झूठी सूचना के प्रसार की कड़ी निंदा करते हैं।

हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू के खिलाफ सीबीआई जांच का उच्चतम न्यायालय का आदेश है, लेकिन ऐसी कोई खबर नहीं है और न ही पार्टी के भीतर ऐसी कोई योजना है। वास्तव में, भाजपा के सभी 46 विधायक मुख्यमंत्री खांडू के साथ हैं और राज्य के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

मोयोंग ने कहा कि अगर उच्चतम न्यायालय मुख्यमंत्री के खिलाफ फैसला सुनाता है, तो पार्टी उचित निर्णय लेगी। लेकिन अभी नहीं, क्योंकि जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और अरुणाचल प्रदेश आपस में अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। अगर ऐसी कोई घटना होती, तो हमें जरूर पता चलता। इन अफवाहों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

भाजपा महासचिव तादार निगलर ने पार्टी की एकता को दोहराते हुए कहा कि पार्टी के सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े हैं।कहा कि सभी विधायक एक ही नेतृत्व में हैं, पार्टी में कोई विभाजन नहीं है।

चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री के इस्तीफे से संबंधित हालिया फर्जी खबरों को फैलाने में कोई भी भाजपा सदस्य शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि, अगर भाजपा का कोई व्यक्ति इस फर्जी खबर के पीछे है, तो हम उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।