1948 में नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिया था स्वतंत्र भारत का पहला भाषण
इतिहास के पन्नों में 03 नवंबर : 1948 में नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिया था स्वतंत्र भारत का पहला भाषण
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 3 नवंबर, 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र को संबोधित किया था। यह स्वतंत्र भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र में दिया गया पहला औपचारिक वक्तव्य था। अपने संबोधन में नेहरू ने विश्व शांति, अहिंसा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और उपनिवेशवाद के विरोध को भारत की विदेश नीति के प्रमुख आधार के रूप में रेखांकित किया।
नेहरू ने कहा कि घृणा और हिंसा के सहारे स्थायी शांति स्थापित नहीं की जा सकती। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विवादों का समाधान बातचीत, आपसी समझ और सहयोग से निकालने पर जोर दिया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित सिद्धांतों और उद्देश्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस संबोधन में कश्मीर का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद यह मामला संयुक्त राष्ट्र में विचाराधीन था। नेहरू ने भारत का पक्ष रखते हुए न्याय और संवाद के आधार पर विवाद के समाधान की बात कही। उनका यह संबोधन ऐसे समय में हुआ था, जब नवस्वतंत्र भारत वैश्विक मंच पर अपनी विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय भूमिका को स्पष्ट कर रहा था।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
644 - ईसा पश्चात् - दूसरे मुस्लिम खलीफा उमर इब्न अल खत्ताब की मदीना में एक फारसी गुलाम ने हत्या कर दी।
1394 - फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।
1493 - क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
1655 - इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
1762 - ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
1796 - जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
1838 - 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की स्थापना हुई।
1857 - नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-
1869 - कनाडा में हैमिल्टन फुटबॉल क्लब अस्तित्व में आया।
1903 - पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
1911 - लुई शेवरले और विलियम सी डुरंट ने डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरूआत की।
1938 - ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।
1948 - भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
1957 सोवियत संघ ने लाइका नाम की कुतिया को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान के पार पहुंची वह पहली जीवित प्राणी थी।
1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1962 - चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बॉन्ड स्कीम की घाेषणा की गयी।
1984 - भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
1988 - वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।
1988 - भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने में वहां की सरकार की सहायता के लिए एक अभियान शुरू किया।
1992 - राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने।
1997 - जी-15 समूह का 7वां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
2000 - भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।
2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2002 - नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
2003 - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
2004 - अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया।
2006 - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
2007 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।
2007 - पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।
2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।
2011 - फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।
2014 - अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।
जन्म
1618 - छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म।
1688 - सवाई जयसिंह - आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा था।
1890 - एचजे कनिया - स्वतंत्र भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे।
1906 - पृथ्वीराज कपूर - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया।
1933 - अमर्त्य सेन - अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता।
1937 - लक्ष्मीकांत - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
1956 - स्वामी चिन्ना जियर- ऐसी आध्यात्मिक शख्सियत हैं जिन्होंने अध्यात्म और समाज सेवा के क्षेत्र में देश-विदेश में काम किया है।
1976 - मानवजीत सिंह संधू - भारतीय निशानेबाज़ हैं, जो मुख्यत: ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं।
निधन
1936 - चिदंबरम पिल्लई - तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।
1947 - सोमनाथ शर्मा - 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।
1947 - दीवान सिंह दानू - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैनिक थे।
1977 - भगवंतराव मंडलोइ - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
2008 - ललित मोहन शर्मा - भारत के भूतपूर्व 24वें मुख्य न्यायाधीश।
2013 - रेशमा - प्रसिद्ध लोक गायिका।
महत्वपूर्ण अवसर
- अंतरराष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह)
----------------------














