पश्चिम मेदिनीपुर,  जिले के खाकुड़दा इलाके में रविवार रात जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, बेलदा थाना क्षेत्र के खाकुड़दा बाजार के पास स्थित जंगल में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गई। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेजा जाएगा। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।