पटना, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नदीम अंसारी ने सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलोंगिंग : अ जर्नी ऑफ लव ’ को संघर्ष, त्याग, धैर्य और समर्पण की प्रेरणादायक जीवन यात्रा बताया। नदीम अंसारी ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन केवल राजनीति की कहानी नहीं, बल्कि परिवार, रिश्तों, संघर्षों और जिम्मेदारियों की भी कहानी है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में साहस और धैर्य के साथ अपने जीवन की चुनौतियों का सामना किया।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके संघर्ष, विचारों और मूल्यों से होती है।

नदीम अंसारी ने देशवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे ‘बिलोंगिंग : अ जर्नी ऑफ लव ’ पुस्तक को अधिक से अधिक पढ़ें तथा सोनिया गांधी जी के जीवन, संघर्ष और व्यक्तित्व को जानने एवं समझने का प्रयास करें। यह पुस्तक एक महत्वपूर्ण राजनीतिक व्यक्तित्व के मानवीय और भावनात्मक पक्ष को समझने का अवसर प्रदान करती है।