ईठा का पहला गाना जी जी रे जी रिलीज, लावणी के रंग में नजर आईं श्रद्धा कपूर
रांची (RANCHI): मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस की आगामी फिल्म 'ईठा' का पहला गाना 'जी जी रे जी' रिलीज हो गया है। इस गाने में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर लावणी के पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं।
फिल्म में वह ईठा का किरदार निभा रही हैं श्रद्धा
नौवारी साड़ी, पारंपरिक गहनों और शानदार नृत्य के साथ श्रद्धा ने अपनी अदाओं और दमदार मंच प्रस्तुति से गाने को खास बनाया है। फिल्म में वह ईठा का किरदार निभा रही हैं। गाने के जरिए एक ऐसी कलाकार के संघर्ष, हुनर और हौसले को दिखाया गया है, जिसने अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने गाने का संगीत तैयार किया है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। वैभवी मर्चेंट ने इसकी कोरियोग्राफी की है। अजय-अतुल के मुताबिक, इस गाने के जरिए वे लावणी की पारंपरिक खूबसूरती को बरकरार रखते हुए ईठा के साहस, प्रतिभा और जज्बे को भव्य अंदाज में पेश करना चाहते थे।
चुनौतीपूर्ण और खास अनुभव
श्रद्धा ने भी इसे अपने लिए चुनौतीपूर्ण और खास अनुभव बताया। वहीं, श्रेया घोषाल ने कहा कि इस गाने को गाते समय उन्होंने लावणी की ऊर्जा, चुलबुलेपन और नजाकत को अपनी आवाज में उतारने की कोशिश की। वैभवी मर्चेंट के अनुसार, गाने की कोरियोग्राफी में एक कलाकार के संघर्ष और मंच पर उसकी दमदार मौजूदगी को ध्यान में रखा गया।
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी है फिल्म 'ईठा'















