रांची (RANCHI): मानसून का मौसम ज़्यादातर लोगों को गर्मी की तेज़ तपिश से राहत देता है, वहीं गठिया (आर्थराइटिस) से जूझ रहे अनगिनत लोगों के लिए यह घुटनों, कंधों और कूल्हों में दर्द भी वापस ले आता है। अच्छी बात यह है कि आपको चार महीने तक बस इसे सहते नहीं रहना है।
मानसून के दौरान दर्द बढ़ने के बारे में एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
डोंबिवली के AIMS हॉस्पिटल में ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. विशाल लपशिया के अनुसार, बारिश के मौसम में जोड़ों का दर्द बढ़ने का मुख्य कारण ह्यूमिडिटी (नमी) का बढ़ना और एटमॉस्फेरिक प्रेशर (वायुमंडलीय दबाव) में बदलाव है। उन्होंने कहा, "बैरोमेट्रिक प्रेशर में गिरावट से जोड़ों के आसपास के टिश्यू थोड़े फैल सकते हैं, जिससे सेंसिटिव नसों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और दर्द या अकड़न हो सकती है।" ठंडा और नमी वाला मौसम मांसपेशियों और लिगामेंट्स को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे वे अधिक कसे हुए महसूस होते हैं और जोड़ों में अकड़न आ जाती है। बारिश के दौरान शारीरिक गतिविधि कम होने से यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस, रुमेटॉयड आर्थराइटिस या पुरानी स्पोर्ट्स इंजरी से पीड़ित लोगों के साथ-साथ लंबे समय से पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे लोगों को इस तरह के मौसमी दर्द के बढ़ने का सबसे अधिक खतरा होता है। डॉक्टर्स समय पर डॉक्टरी सलाह लेने की सलाह देते हैं।
बारिश के मौसम में जोड़ों के दर्द को मैनेज करने के 5 टिप्स















