नंदीग्राम आंदोलन के शहीदों को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार सुबह नंदीग्राम भूमि रक्षा आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्ष 2007 में 10 नवंबर को नंदीग्राम में हुई हिंसक घटनाओं की 19वीं बरसी पर उन्होंने समाज माध्यम से उस दिन की घटनाओं को याद करते हुए शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 10 नवंबर 2007 को 'नव सूर्योदय' के नाम पर नंदीग्राम में हुई हृदयविदारक और निर्मम हत्याओं का इतिहास कभी भुलाया नहीं जा सकता। नंदीग्राम केवल एक नाम नहीं, बल्कि अशुभ शक्तियों के विरुद्ध डटकर खड़े होने के संघर्ष का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि आज रक्तरंजित सूर्योदय की 19वीं बरसी है। इस रक्तरंजित और भयावह दिन नंदीग्राम भूमि रक्षा आंदोलन के सभी अमर शहीदों को सादर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में पश्चिम बंगाल में तत्कालीन वाममोर्चा सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में नंदीग्राम में व्यापक आंदोलन हुआ था। 10 नवंबर की घटनाओं को लेकर तत्कालीन राजनीतिक हिंसा और भूमि रक्षा आंदोलन की स्मृतियां आज भी राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी स्वयं नंदीग्राम आंदोलन से जुड़े रहे हैं।














-1794291664085_v.webp)