रायपुर खलिन जोशी ने बोगी-मुक्त तीन-अंडर 31 का स्कोर बनाकर छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाला पहला एसईसीएल प्रेजेंट्स नवा रायपुर ओपन 2026 एक शॉट के अंतर से जीत लिया। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे साइंस कॉलेज से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
रायगढ़ कला, संस्कृति और संगीत की समृद्ध परंपरा के लिए देश-दुनिया में पहचान रखने वाले रायगढ़ के 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का साेमवार की देर शाम भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
रायपुर, नवा रायपुर को गोल्फ खेल और खेल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन समारोह फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट, नवा रायपुर में आयोजित होगा।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सीजीपीएससी गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित गड़बड़ियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।
मुख्य आरोपित उत्कर्ष चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद ईडी के रायपुर जोनल ऑफिस ने कथित कैश सिंडिकेट का पता लगाने के लिए विवादित अभ्यर्थियों, एनजीओ, एक बड़ी कंपनी और रिसार्ट संचालकों को पूछताछ के लिए बुलाया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ईडी ने इस नेटवर्क के 'तार जोड़ने' के लिए मुख्य रूप से 16 से अधिक ऐसे लोगों को बुलाया था
रायपुर, छत्तीसगढ़ के मठ और मंदिरों में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है । रायपुर सहित प्रदेश के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। शहर के अलग-अलग मंदिरों में विशेष पूजा, अभिषेक, भजन-कीर्तन और भोग की तैयारियां की गई हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ अग्रिम संगठनों, विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं तथा सभी स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर बढ़कर 358.70 मीटर पहुंच गया, जो इसकी कुल क्षमता का 94.24 प्रतिशत है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए बांध प्रबंधन ने सुबह 8 बजे से निर्धारित स्तर तक गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी है।
जल संसाधन विभाग से आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार, बांध के गेट क्रमांक 4 को 0.70 मीटर, गेट क्रमांक 5 को 0.80 मीटर, गेट क्रमांक 6 को 1.00 मीटर, गेट क्रमांक 7 को 0.80 मीटर तथा गेट क्रमांक 8 को 0.70 मीटर खोला गया है। इन पांचों गेटों की कुल ओपनिंग 4.00 मीटर है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एवं आसपास के अन्य जिलों के कुछ प्रमुख सिंधी संत एवं करीब सौ महिला व पुरुष समाज सेवक 6 सितंबर को बेमेतरा जिले के सलधा गांव में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के साथ उनके चातुर्मास व्रत महोत्सव में बैठक करेंगे।
इसके बाद उपराष्ट्रपति सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से प्रस्थान कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनका कार्यक्रम सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक एम्स परिसर में निर्धारित है।
मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार काे सोशल मीडिया एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व बहनों के मान-सम्मान और सुरक्षा तथा भाइयों के सुदीर्घ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना का प्रतीक है।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी हाई स्कूल के पास देर रात बॉक्साइट ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार 3 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री नड्डा से उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं के विस्तार तथा केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को मंत्रालय में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और शाम 5:00 बजे तक विभागवार बैठकों में शामिल होकर योजनाओं की प्रगति, विकास कार्यों तथा प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को रायपुर की सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत फेसबुक पर हंसराज गोयल नाम के व्यक्ति की कथित आपत्तिजनक पोस्ट से हुई थी।
दिल्ली के जंतर-मंतर से सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को युवाओं ने उनके समर्थन और पेपर लीक मुद्दे पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में युवाओं ने अंबेडकर चौक पर बारिश में भीगते हुए तख्तियां और पोस्टर के साथ नारेबाजी की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र से इस्तीफे की भी मांग की गई।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार काे राजधानी रायपुर में पूरे दिन शासकीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित थी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 23 जून को सुबह 11:30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित की जाएगी। यह अहम बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में संपन्न होगी। इस बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां काफी तेज कर दी गई हैं।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पाटेश्वर धाम को कथित कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर आज आदिवासी समाज बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है । जिसे देखते हुए प्रशासन ने जिले की सीमा को सील कर दिया है।
खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव शनिवार तड़के खैरागढ़ शहर के दाऊचौरा स्थित निवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ में आज सोमवार सुबह 8 बजे से विभिन्न क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उपचुनाव तथा नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं
राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आज शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक आमों की बहार रहेगी और समूचा माहौल आममय रहेगा। इस दाैरान कृषि विशेषज्ञ किसानों को उन्नत खेती, पौध संरक्षण और बेहतर उत्पादन तकनीकों की जानकारी देंगे।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 बतौली की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल शिवमंगल दास को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली पहुँचाया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए बालाेद जिला के सांजारी विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का नया कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लंबा ने साेमवार की देर रात नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सोमवार को भाजपा महिला माेर्चा द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा है। आक्रोश रैली दोपहर 3 बजे इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम में सम्मेलन के साथ समाप्त होगी। इस जन आक्रोश रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मोमिन पारा और बढ़ई पारा इलाके में शनिवार देर रात धार्मिक जुलूस के दाैरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 28 मार्च को दोपहर 01 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के श्रम मंत्री करेंगे।
अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है।
कांग्रेस 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीद पर वादा खिलाफी, गैस सिलेंडर के दामों की बढोत्तरी जैसे मुद्दो को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी।
प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आज मंगलवार को नगर निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 42 लाख 46 हजार रूपये के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर कोरबा
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में पोस्ट कर लिखा कि, छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर बलरामपुर के समीप हुई यह भीषण सड़क दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है। इस गहन शोक की घड़ी में वे दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कस्तुरीपाड़ जंगल में नक्सलियों द्वारा बीते देर शाम प्रेशर आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से एक ग्रामीण युवक की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।
छत्तीसगढ़ के महाराष्ट्र सीमा पर बीजापुर जिले में शनिवार काे हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला सहित चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है। उनके पास से दाे एके-47 रायफल बरामद हुई हैं। इन नक्सलियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ डीवीसीएम कैडर का नक्सली दिलीप वेंडजा शामिल है, अन्य तीन नक्सली की पहचान नहीं हुई है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुुष्टि करते हुए कहा कि अभियान अभी जारी है इसलिए मुठभेड़ का स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जा सकती। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को मिल रहे 55 प्रतिशत महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी किए जाने की घोषणा के बाद बुधवार की देर शाम छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा यह आदेश जारी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में धान खरीद एवं भंडारण व्यवस्था में सूखत एवं चूहा आदि कीटों के द्वारा धान के नुकसान को लेकर साय सरकार ने कहा है कि कुछ स्थानों पर जो भ्रम फैलाया जा रहा है, वह तथ्यों से परे है। वस्तुस्थिति यह है कि धान भंडारण के दौरान नमी में क
,छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग रायपुर केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। कई शहरों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, यहां के ज्यादातर जिलों में रात और सुबह के वक्त तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हो रही है, जिससे ठंड बनी हुई है।
बड़ी खबर




































.jpeg)
















